
युग भारती कोविड कार्य
लेख योजना
उद्देश्य
युग भारती द्वारा कोविड पीड़ितों को प्रदत्त विविध सहायता का लेखा प्रस्तुत करना।
सहायता वर्ग
चिकित्सा परामर्श : कोविड रोगियों, परिवारियों, व जनता को निरोध व उपचार हेतु परामर्श देना।
चिकित्सा सहयोग : कोविड रोगियों व परिवारियों को उपचार हेतु संपर्क व साधन का प्रबंध करना।
अस्पताल संसाधन : कोविड चिकित्सालयों को साधन देना।
धन प्रबंध : कोविड रोगियों व परिवारियों के कोविड संबंधी व्यय हेतु धन संचय तथा वितरण करना।
संस्था सहकार्य : विविध प्रकार के अन्य संगठनों के साथ मिल कर कोविड पीड़ितों की विविध प्रकार से सहायता करना।
सखा संबल : कोविड पीड़ित सहपाठियों व उनके परिवारियों का बहुविध सहयोग करना।
निर्वाह संबल : कोविड से पीड़ित परिवारों का उत्साह बढ़ाना, उनके निर्वाह एवं पुनर्वास हेतु आवश्यक सहायता करना।
अन्य कार्य : उपर्युक्त के अतिरिक्त अन्य कोई भी सहायता करना।
लेखा प्रारूप
संपर्क/योजक : https://www.yugbharti.com/p/covid-19.html
कार्यस्थल : जन-संपर्क, पास-पड़ोस, दूर-वाणी, लोक-मंच, आदि
नगर/क्षेत्र : कानपुर
अवधि : मई २०२० से ? तक
कार्यकर्ता : चिकित्सक, विक्रेता, वितरक, सदस्य, आदि,
व्यय : ?
लाभार्थी/प्रभाव : रोगी संख्या, पीड़ित संख्या, आदि
वर्णन
आभार/ प्रशस्ति
सहायता प्राप्त जनों द्वारा युग भारती का आभार
योजना / निवेदन / सहयोग
कोविड कार्य हेतु योजना, निवेदन, सहयोग आदि का विवरण
चिकित्सा परामर्श
कोविड रोगियों, परिवारियों, व जनता को निरोध व उपचार हेतु परामर्श देना।
प्रकल्प सूची
- कोविड हेल्पलाइन २०२०
- कोविड जानकारी
- कोविड शिक्षा चित्र
- कोविड वाट्सेप कुल २०२१
- कोविड परस्पर सूचना २०२१
कोविड हेल्पलाइन २०२०
कार्यस्थल : दूरवाणी
नगर/क्षेत्र : कानपुर
अवधि : मई २०२० से मार्च २०२१ तक
कार्यकर्ता : १२ युग भारती चिकित्सक
लाभार्थी/प्रभाव : प्रतिदिन १५०+ रोगी
वर्णन
- युग भारती के १२ चिकित्सक सदस्यों के दल ने मई २०२० से कोविड हेल्पलाइन का आरंभ किया।
- इस दल ने प्रति दिन १५०+ रोगियों व परिवारियों को निःशुल्क परामर्श का लाभ दिया |
कोविड जानकारी
संपर्क/योजक : https://www.mygov.in/aarogya-Setu-app/
कार्यस्थल : पास-पड़ोस, जन-संपर्क
नगर/क्षेत्र : कानपुर
अवधि : अप्रैल २०२० से निरंतर
कार्यकर्ता : पवन मिश्र
व्यय : शून्य
लाभार्थी/प्रभाव : जन-सामान्य
वर्णन
- युग भारती सदस्यों ने जन-सामान्य को आरोग्य-सेतु ऐप के प्रति जागरूक किया, तथा डाउनलोड करवाया।
- अपनी बैठकों में युग भारती कार्यकारिणी ने निरंतर कोविड की चर्चा की, तथा उपयोगी विंदु बना कर उनका प्रचार किया।
कार्यकारिणी बैठक चर्चा-वृत्त (२ अगस्त २०२०)
कोरोना महामारी के सम्बन्ध में डॉ. प्रवीण सारस्वत ने अपनी विशेषज्ञ राय से सभी को अवगत कराया, जिसमें भिन्न-भिन्न सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी, यथा:
- घर पर एक ब्लड ऑक्सीमीटर होना चाहिये, आयुष मंत्रालय द्वारा प्रचारित काढ़े का नियमित सेवन, घर से बाहर जाते और वापस आने पर भाप लेना, जल नेति भी बहुत ही लाभदायक है|
- यदि किन्ही कारणों से कोरोना की चपेट में आ भी जाते हैं, तो न स्वयं भयभीत होना है और न ही परिवार को चिन्तित करना है |
- एक स्वच्छ हवादार कमरे में सभी सावधानियों के साथ, विटामिन सी तथा डी, जिंक के साथ बुखार के लिए पैरासीटामोल का सेवन, साथ ही काढ़ा और भाप तथा जल नेति करना ही है |
- खून में ऑक्सीजन की मात्रा 90 प्रतिशत होने पर बुडीकोट एम्प्यूल से निबुलाईज़ कराने से भी शीघ्रता से संक्रमण पर काबू पाया जा सकता है
- दवाओं, अच्छी 8-9 घन्टे की नींद तथा ध्यान-प्राणायाम और ईश्वर की कृपा से शीघ्र स्वस्थ होने की बहुत अच्छी सम्भावना रहती है|
- साथ ही यह भी तय हुआ कि इस सम्बन्ध में एक पेज का विवरण, हमारे सभी सदस्यों तथा उनके परिवारजनों की जानकारी के लिए, युग भारती के टेलीग्राम ब्रॉडकास्ट चैनल पर पोस्ट करेंगे |
कोविड शिक्षा चित्र
संपर्क/योजक : https://www.youtube.com/watch?v=8bqsJzYVwZI&t=103s
कार्यस्थल : लोक मंच (यू ट्यूब)
नगर/क्षेत्र : कानपुर
अवधि : मई २०२० से निरंतर
कार्यकर्ता : डॉ. प्रवीण सारस्वत
व्यय : शून्य
लाभार्थी/प्रभाव : युग भारती के सभी सदस्य व परिवारी, यू ट्यूब के सभी दर्शक
वर्णन
- युग भारती ने कोविड से बचाव व उपचार संबंधी डॉ. प्रवीण सारस्वत के निर्देशों का चलचित्र बनाया।
- इस चलचित्र को लोक मंच यू ट्यूब पर प्रकाहसित किया।
- युग भारती के सभी सदस्यों को इस शिक्षा चित्र की सूचना दी।
कोविड वाट्सेप कुल २०२१
कार्यस्थल : लोक मंच (वाट्सेप)
नगर/क्षेत्र : कानपुर
अवधि : अप्रैल २०२१ से निरंतर
कार्यकर्ता : अनेक युग भारती चिकित्सक
वर्णन
- युग भारती के अनेक चिकित्सक सदस्यों के दल ने अप्रैल २०२१ से वाट्सेप पर कोविड कुल का आरंभ किया।
- इस दल ने अनेक रोगियों व परिवारियों को निःशुल्क परामर्श का लाभ दिया |
कोविड परस्पर सूचना २०२१
संपर्क/योजक : सभी युग भारती कुल
कार्यस्थल : लोक मंच (वाट्सेप)
नगर/क्षेत्र : कानपुर
अवधि : अप्रैल २०२१ से निरंतर
कार्यकर्ता : अनेक कोविड अनुभवी सदस्य
वर्णन
- कोविड से रोग-मुक्त युग भारती के अनेक सदस्यों ने अप्रैल २०२१ से युग भारती के विविध वाट्सेप कुलों पर अपने अनुभव साझा किए।
- इससे अनेक रोगियों व परिवारियों को लाभ हुआ।
चिकित्सा सहयोग
कोविड रोगियों व परिवारियों को उपचार हेतु संपर्क व साधन का प्रबंध करना।
प्रकल्प सूची
- कोविड ओषधि प्रबंध
- ऑक्सीजन उपकरण प्रबंध
- टीकाकरण सहयोग
- अन्य चिकित्सा सहयोग
कोविड ओषधि प्रबंध
कार्यस्थल : ओषधि भंडार
नगर/क्षेत्र : कानपुर
अवधि : मई २०२० से निरंतर
कार्यकर्ता : अनेक ओषधि विक्रेता सदस्य / संगठन
वर्णन
- युग भारती के अनेक ओषधि विक्रेता सदस्यों ने युग भारती सदस्यों व अन्य जनों हेतु ओषधियों का प्रबंध किया।
- सस्ती दवाओं का निशुल्क वितरण किया।
- अन्य संगठनों से मिल कर महँगी दवाओं को थोक मूल्य पर उपलब्ध कराया।
- अनुपलब्ध दवाओं को बहुनगरीय सदस्य संजाल (नेटवर्क) के माध्यम से संपूर्ण भारत में पहुँचाया।
- पतंजलि व आर्ट ऑफ़ लिविंग की कोविड निरोधी ओषधियों को निशुल्क अनेक नगरों में भिजवाया।
- इससे अनेक रोगियों व परिवारियों को लाभ हुआ।
विशेष उल्लेख
- श्री यज्ञदत्त मिश्र (बैच १९९८, भाग्य नगर) ने आर्ट ऑफ़ लिविंग की कोविड निरोधी ओषधि कवासुर कुडनीर के पैकेट निशुल्क अनेक सदस्यों को उनके नगरों में भिजवाये।
ऑक्सीजन उपकरण प्रबंध
कार्यस्थल : उपकरण विक्रेता
नगर/क्षेत्र : कानपुर
अवधि : अप्रैल २०२१ से निरंतर
कार्यकर्ता : अनेक सहयोगी सदस्य, मुख्यतः श्री राजेंद्र गुप्त
वर्णन
- ऑक्सीजन उपकरण हेतु युग भारती ने देश-विदेश के सदस्यों व समाज से धन संचय किया।
- इस धन से ऑक्सीजन उपकरण विक्रय कर कोविड रोगियों के मध्य आवर्तन की व्यवस्था की।
- अस्पताल में बेड के प्रबन्धन होने तक ऑक्सीजन की आपात कालीन सेवा आरंभ की।
- इससे अनेक रोगियों व परिवारियों को लाभ हुआ (प्रतिदिन लगभग १०)।
उपकरण सूचना (३ मई २०२१)
प्रिय युग भारती सदस्यों,
युग भारती (पंजीकृत संस्था) कानपुर में ऑक्सीजन के लिए आकस्मिक प्रबन्धन कर रही है। युग भारती सदस्य व उनके परिवारीजनों (माता पिता, पत्नी, पुत्र/पुत्री) के लिये ऑक्सीजन की सुचारु रूपेण व्यवस्था होने तक का निःशुल्क प्रबन्धन कर रहे हैं।
ध्यान देने योग्य:
1- युग भारती सदस्य व उनके परिवारीजनों (माता पिता, पत्नी, पुत्र/पुत्री)
2- ऑक्सीजन की व्यवस्था होने तक केवल आकस्मिक विकल्प के रूप में
3- यदि सिलिंडर है तो आकस्मिक रिफिल भी प्राप्त कर सकते हैं।
- युग भारती सदस्य को बैच प्रमुख के माध्यम से अपनी फ़ोटो पहचान पत्र की कॉपी के साथ सम्पर्क करना होगा
- युग भारती के कोविड आपदा राहत कोष के माध्यम से हम ये निःशुल्क प्रबन्धन कर रहे हैं।
- हमारे सभी इच्छुक सदस्य, कोविड आपदा राहत कोष में अपना आर्थिक सहयोग Yug Bharti Account (details below) में भेज सकते हैं।
सादर
मोहन कृष्ण
महामंत्री, युग भारती
विशेष: ऑक्सीजन सिलिंडर की आवश्यकता – उचित व आवश्यक प्रबन्धन हेतु, युग भारती संस्था ऑक्सीजन सिलिंडर के वितरण/प्रबंधन हेतु इन नियमों औऱ निर्देशों में, किसी भी समय आवश्यक परिवर्तन हेतु सक्षम है।
टीकाकरण सहयोग
कार्यस्थल : जन-संपर्क, पास-पड़ोस
नगर/क्षेत्र : कानपुर
अवधि : मई २०२१ से निरंतर
कार्यकर्ता : अनेक युग भारती चिकित्सक / सदस्य
वर्णन
- युग भारती ने भारतीय टीकों के विरुद्ध प्रसारित भ्रामक जानकारी का खंडन किया, तथा उनके लाभ की सही जानकारी दी।
- युग भारती ने अपने सदस्यों, उनके परिवारियों, तथा सामान्य जन को टीका लगवाने हेतु उत्साहित किया।
- इससे अनेक रोगियों व परिवारियों को लाभ हुआ।
टीकाकरण सहयोग निवेदन (२ फ़रवरी २०२१)
प्रिय मित्रो,
अब कोविड टीकाकरण का दूसरा चरण आरम्भ हो चुका है तो युग भारती कार्यकर्ताओं का एक समूह आवश्यक है जो हमारे आजीवन सदस्यों के परिवारीजनों को टीकाकरण में अपनी सहायता प्रदान करें।
आशा करता हूँ कि हमें देश के सभी क्षेत्रों में युग भारती सेवा दल सदस्य मिल जायेंगे। आप सभी से अनुरोध है कि कृपया इसके लिये अपने अपने नाम भेजें।
युग भारती सेवा दल सदस्य से अपेक्षा:
- आपके नाम, नम्बर औऱ स्थान प्रकाशित किये जायेंगे।
- हमारे आजीवन सदस्य अपने परिवारीजनों के टीकाकरण के लिये पंजीकरण, टीकाकरण के लिये लाने-ले जाने के लिये, आपका सहयोग लेंगे।
आप सभी की राय हो तो युग भारती सेवा दल के सम्बन्ध में सूचना प्रकाशित कर दिया जाय।
सादर
टीकाकरण जानकारी (२ फ़रवरी २०२१)
💥COVID VACCINATION💥
For 60+ and 45 – 60 with Co-morbidity
💉💪🫁🦠🎯
- Registration will open on 1st March 2021।
- Please convey below message to all senior citizen and other eligible persons.
- How to register for COVID Vaccine for senior citizen
- Use Co-Win app, Aarogya Setu app or log on to www.cowin.gov.in
◐ Enter your mobile number
◐ Get an OTP to create your account
◐ Fill in your name, age, gender and upload an identity document
◐ If 45+, upload doctor’s certificate as proof of comorbidity
◐ Choose center, date
◐ Up to 4 appointments can be made by one mobile number
Other options are also available for senior citizens who are not tech-savvy.
1) They can go to common service centers and get themselves registered.
2) A call center number – 1507 – can also be availed for the same.
🙏 Please Share & Spread 🙏
3/1/21, 8:16 AM – Shailendra: 🙏
टीकाकरण सुविधा सूचना (१ मार्च २०२१)
- कानपुर के फार्च्यून हॉस्पिटल (भइया डॉ. मनीष वर्मा जी 91) में कोविड टीकाकरण किया जा रहा है।
- आप सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक युग भारती परिवार, फार्च्यून हॉस्पिटल शारदा नगर जाकर इस टीकाकरण से लाभान्वित हों।
- रजिस्ट्रेशन के दौरान टीकाकरण में फार्च्यून हॉस्पिटल कानपुर चुनें।
- भइया मनीष कृष्णा अथवा मुझसे (मोहन कृष्ण) endorse करवाकर, विशेष रियायत (150/- मात्र) के साथ टीकाकरण का लाभ प्राप्त करें।
सादर
मोहन कृष्ण
अन्य चिकित्सा सहयोग
कार्यस्थल : जन-संपर्क, पास-पड़ोस
नगर/क्षेत्र : कानपुर
अवधि : अप्रैल २०२१ से निरंतर
कार्यकर्ता : अनेक युग भारती चिकित्सक / सदस्य
वर्णन
- गर्भवती महिलाओं हेतु अस्पताल व चिकित्सक उपलब्ध नहीं थे। युग भारती के चिकित्सकों ने अनेक गर्भवती महिलाओं हेतु घर में ही प्रसव हेतु परामर्श एवं सहायता दी।
- युग भारती के अनेक चिकित्सकों ने आपात स्थिति में असहाय जनों की विविध सहायता की, यथा: अस्पताल में स्थान दिलवाना, जीवन रक्षक चिकित्सा उपलब्ध करना, आदि। उदाहरण: डॉ. गणेश शंकर, डॉ. उमेश्वर पांडे, आदि।
अस्पताल संसाधन
कोविड चिकित्सालयों को साधन देना।
प्रकल्प सूची
- जल उपकरण प्रबंध
जल उपकरण प्रबंध
संपर्क/योजक : https://gsvmmedicalcollege.com/
कार्यस्थल : गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल (GSVM) मेडिकल कॉलेज
नगर/क्षेत्र : कानपुर
कार्यकर्ता : युग भारती कोविड दल
लाभार्थी/प्रभाव : अस्पताल के सभी कर्मचारी व आगंतुक
वर्णन
- युग भारती ने कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल (GSVM) मेडिकल कॉलेज में शीतल जल के दो यंत्र लगवाये।
युग भारती महामंत्री द्वारा निवेदन (१७ अप्रैल २०२०)
प्रिय मित्रो,
आप सभी को विदित है कि इस समय मेडिकल क्षेत्र से जुड़े डॉक्टरों, पैरा मेडिक्स रात दिन कार्यरत हैं। कानपुर के मेडिकल कॉलेज में भी यही वातावरण है। मेडिकल कॉलेज कानपुर से प्राप्त इनपुट्स के आधार पर ये विचार आया है कि युग भारती की सुरक्षित निधि से स्वच्छ ठन्डे पानी की कम से कम 2 मशीनें, कानपुर मेडिकल कॉलेज को प्रदान की जाय। इस सम्बन्ध में धन के सहयोग के लिये हमारे सदस्यों से अपील की जाये औऱ इसके निमित्त सहयोग राशि एकत्र किया जाय। आशा है कि इस प्रस्ताव को आप सभी की सहमति प्राप्त होगी।
सादर
मोहन कृष्ण
महामंत्री युग भारती
डॉ. गणेश शंकर द्वारा निवेदन (१७ अप्रैल २०२०)
मेडिकल कॉलेज कानपुर एक सरकारी संस्था है। आमतौर पर लोगों की अवधारणा होती है कि मेडिकल कॉलेज को शासन से बहुत ज़्यादा आर्थिक सहायता उपलब्ध होती है, लेकिन वास्तविकता थोड़ी अलग है। कोविड टास्क फ़ोर्स में काम करते हुए जो मैं अपनी आँखो से देख रहा हूँ कि मेडिकल टीम से जुड़े लोग दिन रात कार्य कर रहे है, लेकिन उसके शुद्ध पानी पीने की व्यवस्था तक नही है। खाने की व्यवस्था कई संस्थाओ के सहयोग से हम लोगों ने कर ली है। ऐसी विकट परिस्थिति में युग भारती का ऐसा सहयोग निश्चित तौर पर कोरोना वोर्रियर्स का सम्बल प्रदान करेगा। हालाँकि मै साथ में ये भी कहना चाहूँगा कि यदि इससे भी महत्वपूर्ण कार्य लम्बित हो तो उसको प्राथमिकता देनी चाहिये।
जन-प्रशस्ति (३० अप्रैल २०२०)
युग भारती के इस योगदान का मेडिकल कॉलेज प्रशासन भूरि भूरि प्रशंसा कर रहा है। 👏👏🙏
महामंत्री द्वारा सूचना (३० अप्रैल २०२०)
डॉ. गणेश शंकर की प्रेरणा से युग भारती कार्यकारिणी ने स्वच्छ पानी की 2 पानी की मशीनें, कानपुर मेडिकल कॉलेज को प्रदान करने का निर्णय लिया था।
हमारे बैच 83 के सदस्यों तथा श्री विनय अजमानी की आदरणीय बहन जी के सद्प्रयासों से ये दोनों मशीनें कानपुर मेडिकल कॉलेज में सुचारू रूप से लग गयीं, जिनका उपयोग कोरोना योद्धाओं (डॉक्टरों एवं अन्य मेडिकल स्टाफ) द्वारा आरम्भ हो गया है।
जय हो
सखा संबल
कोविड पीड़ित सहपाठियों व उनके परिवारियों का बहुविध सहयोग करना।
संपर्क/योजक : युग भारती
कार्यस्थल : सखा-संपर्क, सहपाठी कुल, युग भारती कुल
नगर/क्षेत्र : संपूर्ण भारत, कानपुर, दिल्ली, बंगलौर, आदि
अवधि : अप्रैल २०२० से निरंतर
कार्यकर्ता : युग भारती कार्यकारिणी, सहपाठी कुल प्रबंधक, सभी सहपाठी, सभी सदस्य
लाभार्थी/प्रभाव : अनेक सदस्य, अनेक परिवार
प्रकल्प सूची
- चिकित्सा सहयोग
- धन सहयोग
- मार्गदर्शन
- शोक-संदेश
- अन्य सहयोग
सहयोग विधि
- युग भारती के अनेक वाट्सेप कुल हैं।
- युग भारती के सभी बैचों के अलग-अलग वाट्सेप कुल हैं।
- इन सभी कुलों ने कोविड काल में महत दायित्व का निर्वाह किया।
- रोग ग्रस्त सदस्यों व परिवारियों के उपचार में युग भारती व बैच कुल ने यथासंभव सहयोग किया।
सहयोग सूची
- श्री मोहित तिवारी (२००९ बैच, दिल्ली) की अनुज-वधू के प्रसव में सहायता
- श्री देवेश दीक्षित (२००० बैच, कानपुर) की कैंसर से मृत्यु के बाद उनके परिवार के निर्वाह हेतु योजना
- श्री सिद्धार्थ श्रीवास्तव (१९९४ बैच, दिल्ली) के परिवार में सभी के कोरोना उपचार व्यय हेतु धन-संग्रह
- श्री सुशील कटियार (१९९२ बैच, दिल्ली) की पुत्री के कैंसर उपचार हेतु धन-संग्रह
- कोरोना काल में दिवंगत सदस्यों के परिवारों को शोक-पत्र भेजना
श्री मोहित तिवारी (२००९ बैच) का आभार पत्र (८ मई २०२१)
युग भारती (पं दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय, कानपुर के पूर्व छात्रो की संस्था) महत्त्व
वर्तमान समय में जहाँ चारों ओर त्राहिमाम मचा हुआ है, उस समय में 9 महीने से आप जिस डॉक्टर के संपर्क में हो, एकाएक उनका हॉस्पिटल कोविड के दौरान प्रसव सेवा के लिए बंद हो जाना, इसी बीच प्रेग्नेंट वूमेन के लिए हॉस्पिटल तलाश करना, साथ ही साथ एक नए डॉक्टर (जिससे आप पहली बार मिल रहे हैं) पर भरोसा करके अपने परिवारजन को उनको सौंप देना बड़ा मुश्किल भरा था। परन्तु ये सब संभव हुआ युग भारती के सफल प्रयासों एवं हमारे सभी अग्रजों तथा साथियों की मदद से।
कोरोना की स्थिति से सब लोग वाकिफ हैं। हमारा परिवार पिछले हफ्ते एनडीऍमसी के हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमण से जूझ रहे स्टाफ एवं डॉक्टर्स की दयनीय स्तिथि से बहुत चिंतित था। हमें ये समझ नहीं आ रहा था कि इस कठिन समय में हम किससे मदद के लिए कहें। अपने परिवारजनों को चिंतित देखकर मुझसे रहा नहीं गया और मैंने हनुमान जी से प्रार्थना की, प्रभु, मेरी मदद कीजिये इस कठिन परिस्थिति में!
इसके बाद मैने अपनी ये चिंता युग भारती, इंद्रप्रस्थ के व्हाट्सएप्प ग्रुप पर साझा की। देखते ही देखते कुछ ही समय में मुझे 3-4 कॉल एवं मैसेज आये, और ये मैसेज उन लोगों के थे जिनके बारे में मैंने कभी नहीं सुना था, न ही देखा था। कुछ लोगों ने अपने एक्सपीरियंस साझा करके मुझे रास्ते सुझाये और कुछ लोगों ने तो सम्पूर्ण समाधान ही कर दिया (मनोज तिवारी भैया 81 बैच एवं भाभी बहन डॉक्टर नीलिमा त्रिपाठी)।
कल रात से ही हमारे छोटे भाई की पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू होने के पश्चात हमने सुबह 4 बजे बड़े ही संकोच के साथ मनोज तिवारी भैया को कॉल किया तथा अपनी समस्या से उनको अवगत करवाया। भाभी बहन डॉक्टर नीलिमा त्रिपाठी जी ने बहुत संयम के साथ हमारी बात को सुना तथा जल्द से जल्द हॉस्पिटल पहुंचने को कहा एवं स्वयं भी उपस्थित रहीं|
आज प्रातः काल 9 बजे हनुमान जी की कृपा से भाभी बहन डॉक्टर नीलिमा त्रिपाठी जी के द्वारा नार्मल डिलीवरी के माध्यम से क्लाउड नाइन हॉस्पिटल, गुडगाँव में बिटिया का जन्म हुआ है।
आज मुझे आभास हुआ कि हमारे आचार्यगणों ने हमारे भीतर क्या संस्कार दिए थे जो आज फलीभूत हुए। मैंने सेठ मोती लाल खेड़िया, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, एसआरऍम चेन्नई, बिट्स पिलानी में अपनी पढ़ाई की एवं वर्तमान में आईआईटी, दिल्ली से पीएचडी कर रहा हूँ।
इस पोस्ट के माध्यम से मैं आप सब लोगों को ये बताना चाहता हूँ कि मुझे कहीं से कोई मदद का हाथ नहीं आया न ही कोई सांत्वना मिली। अगर मिला कुछ तो बस एक “कॉन्ग्रैट्स” एवं “टेक केयर”।
आज आचार्य श्री ओम शंकर त्रिपाठी जी एवं सभी आचार्यगणों के मार्गदर्शन में चल रही इस युग भारती के ही सदस्यों ने आगे बढ़कर हमको न केवल सांत्वना दी, अपितु हमारी मदद के लिए हर वो चीज़ करने को तैयार दिखे, जिसकी आशा हमने कभी नहीं की थी।
मैं आप सब लोगों से निवेदन करूँगा कि आप सभी लोग इस युग भारती परिवार के लिए जो भी बन पड़े वो अवश्य कीजिये। यहाँ पर सब लोग बिना अपने स्वार्थ के एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं। अधिक से अधिक लोग जो इस परिवार का हिस्सा हैं, उनको इस परिवार से जोड़िये।
अंत में मैं सबसे पहले अतुलित बल के धाम श्री हनुमान जी, मेरे माता-पिता, एवं उसके बाद आचार्य श्री ओम शंकर त्रिपाठी जी एवं सभी आचार्यगणों के सामने नतमस्तक होकर उनको प्रणाम करना चाहता हूँ, जिनकी वजह से ही वो बच्चा जो नवम कक्षा में घर छोड़कर चला गया था, वो आज भी अपने अध्ययन क्षेत्र में मन लगाकर पढाई करने को प्रयत्नशील है।
आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद
मोहित तिवारी 09 बैच
+919881135324
दिवंगत श्री देवेश दीक्षित (२००० बैच) के परिवार की सहायता हेतु निवेदन (२२ नवंबर २०२०)
आदरणीय
युग भारती प्रबन्धकारिणी समिति
द्वारा- अध्यक्ष/ महामंत्री महोदय
सादर प्रणाम
जैसा कि आप को विदित है दिनांक ११ नवम्बर २०२० को हमारे सहपाठी देवेश दीक्षित २००० बैच का कैंसर के कारण दुखद निधन हो गया था
देवेश अपने पीछे पत्नी और १६/१७ माह की एक पुत्री छोड़ गए हैं। हम २००० बैच के सहपाठियों ने समग्र रूप से विचार विमर्श करके निम्न बिंदु चिन्हित किये हैं:
१ – चूँकि देवेश की नौकरी वर्ष २००९ की भर्ती है इसलिए मृतक आश्रित पेंशन और नौकरी में कुछ तकनीकी अड़चने आ रही हैं, जिन्हे डॉ अमृतेश क्षेत्रीय स्तर पर राजनैतिक और प्रशासनिक यथा संभव सहयोग कर दूर कर रहे हैं और उनका आश्वासन है कि शीघ्र ही इस विषय में कुछ ठोस समाधान निकल आएगा।
२ – नौकरी के विषय में पूर्व आचार्य अरुण जी से हमारे सहपाठी पवन त्रिवेदी जी ने भी संपर्क किया है और आचार्य जी ने भी यथा संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया है।
३ – वर्तमान में स्व. देवेश की पत्नी शिक्षामित्र के पद पर हैं और १० हज़ार मासिक मानदेय प्राप्त हो रहा है
४ – जीवन बीमा की राशि को सुगमता से परिवार को उपलब्ध कराने का प्रयास हो रहा है, आशा है यह भी शीघ्र हो जायेगा।
५ – हम सभी ने विचार किया है कि वर्तमान संकट के समाधान हेतु दो चरणों में प्रयास किये जाएंगे
क ) बिटिया के भविष्य हेतु एक दूरगामी एक मुश्त निवेश जो कि उसके विवाह और उच्च शिक्षा के समय उपयोग में लाया जा सके।
ख) वर्तमान परिस्तिथियों के चलते (देवेश के इलाज आदि ) जो परिवार पर वित्तीय देनदारी है उसका निपटारा और बची हुई राशि से परिवार को तात्कालिक आर्थिक सहायता। इस हेतु बैच के सदस्य स्वेच्छा से योगदान दे रहे हैं और हमने बैच से लगभग ५ लाख रूपये संकलित करने का लक्ष्य रखा है
६ – बिटिया की पढ़ाई का समय सत्र २०२२ के बाद शुरू होगा, उसके लिए मैं (शैलेंद्र) और डॉ अमृतेश संकल्पबद्ध हुए हैं कि हम दोनों संयुक्त रूप से इस जिम्मेदारी का वहन करेंगे।
आपसे अनुरोध है उपर्युक्त विषय में यथोचित मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करें।
धन्यवाद
शैलेन्द्र दीक्षित (2000 बैच)
विशेष- एक माह पूर्व भी 2000 बैच के 15 सदस्यों ने देवेश जी के परिवार को 2 लाख 15 हजार रुपये की आकस्मिक चिकित्सा सहायता का प्रबन्धन किया था।
दिवंगत श्री देवेश दीक्षित (२००० बैच) के परिवार हेतु योजना (२३ नवंबर २०२०)
प्रिय स्नेही सदस्य
सादर प्रणाम
आप सभी को ज्ञात है कि हम सभी के आत्मीय 2000 बैच के भैया देवेश दीक्षित जी विगत 2 वर्षों से कैंसर से जूझ रहे थे और इसी माह 11 तारीख को उनका आकस्मिक निधन हो गया।
भैया देवेश के परिवार में पत्नी और उनकी 16-17 माह की एक पुत्री हैं, जिनके लिये उनके सहपाठियों द्वारा एक कार्ययोजना बनाई गई है।
2000 बैच के सहपाठियों ने समग्र रूप से विचार विमर्श करके निम्न बिंदु चिन्हित किये हैं जिसमें:
1- भैया देवेश की पत्नी (वर्तमान में शिक्षा मित्र ) के लिये मृतक आश्रित नौकरी तथा पेन्शन का प्रबन्धन
2- जीवन बीमा के दावा को शीघ्रता से निपटारा
3- भैया देवेश की बेटी के सुरक्षित भविष्य के लिये उचित प्रबन्धन के लिये सन्चित कोष
4- बेटी की पढ़ाई के लिये प्रबन्धन
वर्तमान परिस्थितयों में दो चरणों में समाधान हेतु प्रयास किये जाएंगे:
क ) वर्तमान परिस्तिथियों के चलते (देवेश के इलाज आदि ) जो परिवार पर वित्तीय देनदारी है उसका निपटारा और बची हुई राशि से परिवार को तात्कालिक आर्थिक सहायता।
ख) बिटिया के भविष्य हेतु एक दूरगामी एक मुश्त निवेश जो कि उसके विवाह और उच्च शिक्षा के समय उपयोग में लाया जा सके।
बिटिया की पढ़ाई का समय सत्र २०२२ के बाद शुरू होगा, उसके लिए श्री शैलेंद्र और डॉ. अमृतेश संकल्पबद्ध हुए हैं कि वे दोनों संयुक्त रूप से इस जिम्मेदारी का वहन करेंगे।
इस प्रसंग में हम सभी को मिलकर अपने दायित्व का निर्वाह करना है, आप सभी से विनम्रता पूर्वक ये अनुरोध है कि भैया देवेश के परिवार को सुचारू रूप से पुनः व्यवस्थित करने के लिये यथा योग्य सहयोग प्रदान करें|
अपना आर्थिक सहयोग आप संस्था के बैंक एकाउंट में भेज सकते हैं।
मुझे ये दृढ विश्वास है हम सभी, बैच 2000 के हमारे सदस्यों के साथ मिलजुल कर भैया देवेश के परिवार को अपना सम्बल प्रदान करते रहेंगे|
सादर
मोहन कृष्ण
महामंत्री युग भारती
विशेष:- भैया देवेश के सम्बन्ध में इस कार्ययोजना को आज युग भारती के भिन्न भिन्न समूहों में प्रेषित कर देंगे, यदि कोई संशोधन हो तो कृपया मुझे शीघ्र सूचित कर दें|
दिवंगत श्री देवेश दीक्षित (२००० बैच) के परिवार हेतु कोश निर्माण (१८ दिसंबर २०२०)
प्रिय सदस्यों
अवगत कराना है कि भईया देवेश संचित निधि के सम्बन्ध में, दिसम्बर माह की बैठक में ये तय हुआ था कि इस विषय में बैच 2000 की कार्य-योजना को आधार मानकर, युग भारती में इस प्रसंग के लिये जमा धनराशि को जोड़ देना है |
बैच 2000 की सहमति के आधार पर भईया देवेश जी की सुपुत्री के नाम पर एल आई सी सिन्गल प्रीमियम एंडोमेंट फण्ड बनाया जा रहा है, जिससे सम्बन्धित दस्तावेज, आगामी 27 दिसम्बर – युग भारती अधिवेशन में बैच 2000 के भईया शैलेन्द्र दीक्षित तथा डॉ अमृतेश को सौपकर सम्बन्धित परिवार के साथ हमारे जीवनपर्यन्त जुडाव की भावना को व्यक्त किया जाय|
आशा है कि हम सभी इस निर्णय से सन्तुष्ट होंगे |
सादर
मोहन कृष्ण
श्री सिद्धार्थ श्रीवास्तव (बैच १९९४, दिल्ली) के परिवार के कोरोना उपचार हेतु धन-संग्रह योजना (२३ मई २०२१)
प्रिय सदस्यो,
विदित हो कि हमारे सदस्य भइया सिद्धार्थ श्रीवास्तव जी 93 बैच, वर्तमान में कठिन परिस्थितियों में हैं। कोविड महामारी के चलते 19 मई को असमय ही उनकी पत्नी का देहान्त हो गया। अभी भी उनके सास-श्वसुर जी अस्पताल में ही इलाज़रत हैं। एक महीने से भी अधिक के अस्पताल के ख़र्च का एक बड़ा भार, आर्थिक दृष्टि से बहुत अधिक है। युग भारती परिवार, दुःख की इस कठिन परीक्षा में भइया सिद्धार्थ जी के साथ है। हम सभी उन्हें मानसिक सम्बल के साथ साथ आर्थिक रूप से भी सहयोग कर रहे हैं। उनके बैंक एकाउंट के सम्बन्ध में सूचना पहले ही प्रसारित है, आप सभी अपना आर्थिक सहयोग भेजते समय, कृपया बैंक विवरण को ठीक से जांच कर ही भेजे ताकि सहयोग शीघ्रता से उन तक पहुंच जाएं। भइया सिद्धार्थ जी धैर्य और साहस के साथ इस कठिन परीक्षा मे सफ़ल हो, हनुमानजी से हमारी यही प्रार्थना है।
आपके सहयोग औऱ सम्बल के लिये
हम सभी युग भारती परिवार
🙏🙏
[2:56 AM, 5/23/2021] +91 78384 50475:
संकोच बहुत सारा है और जरूरत उससे कहीं बड़ी हो गई है। नेहा के जाने से आत्मबल भी नहीं रहा। पिछले दो साल से अपनी बीमारी में लीव विदाउट पे और इलाज में सब गंवाने के बाद जिंदगी मे आए इस तूफान ने जैसे सब एक साथ छीन लिया है। नेहा के माता पिता अब भी एडमिट हैं। मुझे मिलाकर पांच लोग एडमिट हुए जिसमें से तीन को ICU में रहना पड़ा। ये वो समय था जब रेमसेडिविर ब्लैक में 25-30 हजार की मिल रही थी और मुझे 15 इंजेक्शन लेने पड़े। बाहर का खर्च भी 10 लाख से ज्यादा हो चुका। दवाओं से लेकर ऑक्सीजन तक सब ब्लैक में लेना पड़ा।हेल्थ कवर कुल 5 लाख था। ऑफिस ने उसे 5 लाख और बढ़ा दिया। लेकिन बिल 45 लाख हो चुका और हर रोज बढ़ रहा है। कुछ डिस्काउंट भी मिल जाए शायद।
लेकिन ये जरूरत मेरी क्षमता से बड़ी हो गई है। कम से कम 12-15 लाख का इंतजाम और करना है।
सिद्धार्थ श्रीवास्तव
93 बैच
[2:56 AM, 5/23/2021] +91 78384 50475:
मैं आलोक पांडेय 93 आप लोगों को अवगत कराना चाहता हूं कि मेरे मेरी कक्षा के सहपाठी सिद्धार्थ की स्थिति इस समय विषम है, उन्होंने बहुत संकोच करके उपरोक्त मैसेज भेजा है, जिससे इन परिस्थितियों में हम सभी से जो भी हो सके उनकी मदद करनी चाहिए ! आप सभी से मैं यह अपेक्षा रखता हूं बहुत-बहुत धन्यवाद🙏🙏🙏
[2:56 AM, 5/23/2021] +91 78384 50475:
आप सिद्धार्थ जी को हिम्मत दीजिये। युग भारती परिवार के लिये 12-13 लाख कोई बड़ी धनराशि नही। मैं 98 बैच के मित्रों से सहयोग लेना आरम्भ करता हूँ
[2:56 AM, 5/23/2021] +91 78384 50475:
हम यहाँ 250+हैं
250×5000 = 1250000(12.5 lac)
This Rs 5000/- not big for most of us . May also some can’t afford it or —-
I am very much positive that target of 10 lac + from this group is not big
Let’s start now to achieve it in a week 🙏🏻🙏🏻
श्री सुशील कटियार (बैच १९९२, कानपुर) की पुत्री के कैंसर उपचार हेतु धन-संग्रह निवेदन
प्रिय सदस्यों
बैच 92 के प्रतिनिधि सदस्यों के माध्यम से ये सूचना प्राप्त हुई है कि भईया सुशील कटियार जी 92 को उनको बेटी के ब्लड कैंसर के इलाज के सम्बन्ध में कुछ आर्थिक मदद की आवश्यकता है | हम सभी युग भारती के सदस्य इस अत्यंत गम्भीर परिस्थित में भईया सुशील जी के परिवार के साथ हैं। इस विषय में हमारे विचार कुछ इस प्रकार सफल हो सकते हैं:
1- आर्थिक सहयोग जो युग भारती के एकाउंट के माध्यम से पारदर्शिता और बेहतर प्रबन्धन की दृष्टि से कारगर रहेगा |
2- किसी अन्य समाजसेवी संस्था अथवा सरकारी योजना के माध्यम से धन का प्रबंध, इस बारे में हमारे जानकर सदस्य सक्रिय सहयोग कर सकते हैं |
3- डॉक्टर सदस्यों के द्वारा, भईया सुशील जी को समय समय पर योग्य परामर्श उपलब्ध कराना |
इस विषय में जरूरी अपडेट, सम्स्य समय पर युग भारती की ओर से बैच 92 के:
भईया अनुराग चतुर्वेदी 9958991559
भईया अमित गुप्ता 9810827336
भईया वैभव श्रीवास्तव 9810988472
के द्वारा दिए जाते रहेंगे
बेटी के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग आप युग भारती बैंक एकाउंट में जमा करा सकते हैं।
हम सभी इस कठिन समय पर भईया सुशील जी को अपना सहयोग प्रदान करें तथा ईश्वर से प्रार्थना भी करें कि बिटिया को शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ मिले।
सादर
मोहन कृष्ण
महामंत्री युग भारती
कोरोना काल में दिवंगत सदस्यों हेतु शोक-संवेदना सुझाव व योजना (५ मई २०२१)
🍁 सुझाव 🍁
युग भारती के जो सदस्य हमारा साथ छोड़कर चले गये है उनके परिवारो को एक कि शोकपत्र भेजा जाये।
ओर आश्वस्त किया जाय कि संस्था हर परिस्थित मे उनके साथ है
हमारा सुझाव ठीक है?
5/20/21, 8:15 PM – Mohan Mishra, DD86:
मेरा भी मानना है, कि शोकपत्र अवश्य ही जाने चाहिये।
इस सम्बन्ध में सूची तैयार करनी होगी।
मनीष जी के साथ अन्य सदस्य ये सूची बनाने में सहयोग करें।
यतीन्द्र जी/पवन जी, सूची बनाने में आगे रहें, अन्य सदस्य भी उनको सहयोग करे।
5/21/21, 4:28 AM – Shailendra:
यदि किसी को परिजन (immediate family) (माता पिता, भाई, बहन, पत्नि अथवा संतान का शोक हुआ है, उनको भी सांत्वना देनी चाहिये🙏)
5/21/21, 7:12 AM – Pavan Mishra:
अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार युग भारती के दिवंगत सदस्यों की सूची विनम्र श्रद्धांजलि सहित प्रेषित है 🙏
1) स्व0 राजीव मेहर जी, 1999
2) स्व0 दीपक त्रिपाठी जी, 1994
3) स्व0 सन्देश ओमर जी, 2001
4) स्व0 सुधीर सिंह जी, 1993
5) स्व0 रविंद्र शुक्ल जी, लखनऊ
6) स्व0 सलिल अग्रवाल जी, 97
7) स्व0 शैलेन्द्र सिंह जी, 97
8) स्व0 नीलेश सांगुरी जी, 88
9) स्व0 रश्मेन्द्र दीक्षित जी, 84
10) स्व0 समीर विश्नोई जी, 84
11) स्व0 आदर्श श्रीवास्तव जी, 92
12) स्व0 शिव कुमार जी, 92
1983 श्री रवीन्द्र शुक्ल जी
धन प्रबंध
कोविड रोगियों व परिवारियों के कोविड संबंधी व्यय हेतु धन संचय तथा वितरण करना।
प्रकल्प सूची
- धन संचय
- धन वितरण
धन संचय
कार्यस्थल : सदस्य-संपर्क, वाट्सेप कुल
नगर/क्षेत्र : कानपुर, दिल्ली, बंगलौर, आदि
अवधि : अप्रैल २०२० से निरंतर
कार्यकर्ता : युग भारती कोविड दल, अनेक सदस्य
वर्णन
- कोविड कार्य हेतु युग भारती के अनेक सदस्यों ने संस्था को अथवा सीधे पीड़ित परिवारों को अर्थ योग दिया।
विशेष उल्लेख
- श्री संजय सारस्वत (१९८३ बैच) की पुत्री मानसी बंदी के दौरान कनाडा में फँस गयी थीं। वहीँ से उन्होंने ‘मिशन सहारा’ चला कर धन संग्रह किया। इस धनराशि के द्वारा युग भारती ने १५ परिवारों हेतु २ माह के राशन का प्रबंध किया।
धन वितरण
कार्यस्थल : सदस्य-संपर्क, वाट्सेप कुल
नगर/क्षेत्र : कानपुर, दिल्ली, बंगलौर, आदि
अवधि : अप्रैल २०२० से निरंतर
कार्यकर्ता : युग भारती कोविड दल, अनेक सदस्य
वर्णन
- युग भारती ने अनेक कोविड रोगियों व परिवारियों को कोविड संबंधी व्यय हेतु आर्थिक सहायता दी।
- अनेक सदस्यों ने स्वयं अथवा परिवार के कोविड उपचार हेतु युग भारती कुलों में धन संग्रह किया।
- अनेक निर्धन परिवारों को किराये अथवा विद्युत बिल हेतु नक़द अनुग्रह राशि प्रदान की गई |
विशेष उल्लेख
- लोहा बाजार के एक पल्लेदार श्री मदन चंद्र पांडेय की पुत्री के विवाह हेतु लगभग २ लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गयी।
संस्था सहकार्य
विविध प्रकार के अन्य संगठनों के साथ मिल कर कोविड पीड़ितों की विविध प्रकार से सहायता करना।
प्रकल्प सूची
- रक्तदान शिविर
- भोजन वितरण
- धन संग्रह
रक्तदान शिविर
सहयोगी संगठन : अमर उजाला
कार्यस्थल : जन-संपर्क, पास-पड़ोस
नगर/क्षेत्र : कानपुर
कार्यकर्ता : अजय शंकर जी, अन्य सदस्य
वर्णन
- अमर उजाला ने अपने रक्तदान शिविर के विज्ञापन एवं पट्ट पर युग भारती का प्रतीक भी सम्मिलित किया।
- अन्यान्य शिविरों हेतु युग भारती के अनेक सदस्यों ने समय व सेवाएँ दीं।
भोजन वितरण
कार्यस्थल : जन-संपर्क, पास-पड़ोस
नगर/क्षेत्र : कानपुर
अवधि : अप्रैल २०२० से निरंतर
कार्यकर्ता : अजय शंकर जी, अन्य सदस्य
वर्णन
- भोजन बनाने वाले संगठनों से भोजन ले कर युग भारती ने वितरण किया।
धन संग्रह
कार्यस्थल : जन-संपर्क, पास-पड़ोस
नगर/क्षेत्र : कानपुर
कार्यकर्ता : युग भारती, अन्य संगठन
वर्णन
- कानपुर खो-खो संघ से मिल कर अजय जी ने धन संग्रह किया व सरकार को अर्पित किया।
कानपुर जिला खो-खो संघ के साथ किए गए कार्य
जिलाधिकारी को प्रदत्त राशि (पायनियर, लखनऊ, १०/०४/२०२०)
DONATED: To help him in fighting with coronavirus pandemic, the Kanpur District Kho-Kho Association handed over a cheque of Rs. 100,001 to the District Magistrate Dr B R Tewari on Thursday. Secretary of the Association Ajay Shanker Dixit handed over the cheque issued in favor of Sadbhavna Samiti Collectorate. He said the amount included the contribution of Rs. 66,854 from the past and present Kho-Kho players and referees, while the balance was given from the Association’s funds. He said earlier, the Association had deposited Rs. 25,000 to the Prime Minister’s Relief Fund on March 31 last. He expressed gratitude to all the players, office-bearers and members of the District Kho-Kho Association for their generous contribution.
निवेदन
🙏खो खो प्रणाम🙏
पं दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय के पूर्व छात्रों की संस्था युग भारती असहाय परिवारो को चिन्हित कर राशन वितरण का कार्य कर रही है।
आप सबसे अनुरोध है कि अपना कोई भी खिलाड़ी परिवार वा आपका पडोसी भूखा न सोये, ये सुनिश्चित करें। ऐसे जितने भी परिवार आपके सम्पर्क मे होन, वो संख्या हमे बतायें, हम उनके लिए युग भारती के माध्यम से राशन उपलब्ध करायेंगे।
आपका
अजय शंकर दीक्षित
सचिव
जिला खो खो संघ
कानपुर
98391-20551
खो-खो खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता (१७ अक्टूबर २०२०)
महोदय
आप सभी को सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि आज दिनाँक 17/10/2020 को कानपुर जिला खो – खो संघ की वित्तीय समिति की बैठक संघ के कार्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमे पिछली बैठक मे लिए गये निर्णय के अनुसार वित्तीय सहायता निर्गमित की गयी।
👉🏻 कोरोनाकाल मे शहर के एक राष्ट्रीय खिलाड़ी पर रुपए 60000/= रुपए का कर्ज हो गया था जो कि ब्याज के बाद बढ़कर काफी ज्यादा हो गया था, और नोकरी न होने के कारण वह उसको चुकाने में असमर्थ था जिससे वह मानसिक तनाव में आ गया था। उसके कर्ज को चुकाने के लिए देनदारों से वार्ता करके ब्याज माफ कराकर भुगतान किया गया व उसको स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर सहायता प्रदान की गयी।
👉🏻 एक राज्य स्तरीय खिलाड़ी को स्वरोजगार हेतु संघ द्वारा ब्याज मुक्त 20000/= रुपए दिया गया।
👉🏻 एक राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी को वि त्तीय समस्याओं के कारण उच्च शिक्षा की फीस जमा करने में समस्या आ रही थी उसकी फीस जमा कराने संबंधी समस्या के समाधान के लिए धनराशि उपलब्ध कराई गयी
👉🏻 एक अन्य महिला खिलाड़ी को आने वाले तीन माह तक पूरे परिवार के लिए राशन उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया। ओर इस माह का राशन दिया गया।
इस बैठक मे श्री रणवीर सिंह मालिक जी। सचिव श्री अजय शंकर दीक्षित, श्री वीरेंद्र त्रिपाठी, श्री महेश चंद्र झा, विंपिन सोनकर उपस्थित रहे।
निर्वाह संबल
कोविड से पीड़ित परिवारों का उत्साह बढ़ाना, उनके निर्वाह एवं पुनर्वास हेतु आवश्यक सहायता करना।
प्रकल्प सूची
- राशन वितरण २०२०
- राशन वितरण २०२१
राशन वितरण २०२०
कार्यस्थल : जन-संपर्क, पास-पड़ोस
नगर/क्षेत्र : कानपुर
अवधि : अप्रैल २०२० से नवंबर २०२० तक
कार्यकर्ता : अजय शंकर जी, राशन वितरण समिति
लाभार्थी/प्रभाव : १०००+ निर्धन परिवार
लोक-मंच घोषणा
वर्णन
- अप्रैल २०२० में पूर्ण बंदी (लॉक डाउन) लगने के बाद आपात कालीन स्वास्थ्य सेवाओं के अतिरिक्त सभी कार्य ठप्प थे |
- इस कारण लाखों परिवारों का महानगरों से नगरों/ग्रामों की ओर परावर्तन हुआ, साथ ही लाखों अन्य व्यक्ति जीविका से वंचित हो गए।
- इन व्यक्तियों हेतु अपने परिवार का पालन पोषण करना कठिन हो गया।
- ऐसे स्थानीय परिवारों के निर्वाह हेतु युग भारती ने सक्रिय सदस्य अजय शंकर जी के नेतृत्त्व में एक दल बनाया।
- दल ने सावधानीपूर्वक निर्धन परिवारों का चयन किया और राशन वितरण आरंभ किया।
- आरंभ में दल के सदस्यों ने अपने संसाधनों का उपयोग किया, पश्चात अन्य सदस्यों से धन संचय किया।
- इन सात महीनों में, प्रति सप्ताह, राशन के औसतन १५० पैकेट चयनित परिवारों को दिए गये।
- एक पैकेट ४-५ सदस्यों के परिवार के एक सप्ताह का राशन रहता था |
- कानपुर के रामबाग क्षेत्र में दूधियों के संकट के दौरान ६ सप्ताह तक ५० शिशुओं हेतु गो दुग्ध का भी निःशुल्क वितरण किया गया |
- अति निर्धन १५ परिवारों को राशन की सहायता २०२१ में भी जारी है।
विशेष उल्लेख
- श्री अजय शंकर (१९८३ बैच) ने स्वप्रेरणा से, अपने धन-बल से, अपने क्षेत्र में राशन वितरण का आरंभ किया, तथा अन्य अनेक योजनाएँ चलायीं।
राशन वितरण २०२१
कार्यस्थल : जन-संपर्क, पास-पड़ोस
नगर/क्षेत्र : कानपुर
अवधि : दिसम्बर २०२० से निरंतर
कार्यकर्ता : अजय शंकर जी, राशन वितरण समिति
व्यय : ५ लाख
लाभार्थी/प्रभाव : १०००+ निर्धन परिवार
वर्णन
- २०२१ कोविड काल में युग भारती ने राशन वितरण के विधि-विधान में कुछ परिवर्तन किया।
- परिवारों के चयन में इस बार अधिक सावधानी बरती गयी।
- निम्न मध्यम वर्गीय १५० परिवारों का चयन किया गया, जिन्हें किसी प्रकार की सरकारी सहायता प्राप्त नहीं थी।
- इनमें सभी कार्य वर्ग सम्मिलित थे, यथा: पुजारी, शिक्षक, वकील, रिक्शाचालक, माली, निर्बल दुकानदार, यांत्रिक, विद्युतकर्मी, दैनिक श्रमजीवी, आदि।
- सहायता की अवधि को १ सप्ताह से बढ़ा कर १ माह कर दिया।
- पश्चात उन सभी परिवारों की स्थिति का पुनरावलोकन करके कुछ परिवारों हेतु सहायता अवधि को ३ माह तक बढ़ाया गया।
आभार / प्रशस्ति
सहायता प्राप्त जनों द्वारा युग भारती का आभार
प्रकल्प सूची
- आभार
- प्रशस्ति
- समाचार
आभार सूची
आभार/प्रशस्ति १: शिक्षक सुरेश शुक्ला
सर,
कोरोना काल के आपातकालीन समय में आपके संस्थान के द्वारा दी गई सहायता हम वित्तविहीन शिक्षकों के लिए वरदान साबित हुई हैं। हम गरीबों के लिए यह अन्न सेवा प्राणदायनी है। इस सहायता के लिए हम आपका हृदय से आभार व्यक्त करते है तथा धन्यवाद देते है।
नाम- सुरेश चन्द्र शुक्ला
स०ह०- शारदा विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज, यशोदा नगर कानपुर
आभार/प्रशस्ति २: शिक्षक शिवम धीमान
Hi Sir,
I am Shivam Dhiman.
I was informed by Kuldeep sir to come on 20 July, at 4 PM.
I want to thank Yug Bharti for such an appreciable work and aid they provide to us in the time of Covid-19. When schools were closed and there were not any help provided by Government to the private teachers and none of them has thought for the position of us. Yug Bharti helped us in such a difficult time to all the private teachers who were facing financial problems and were not able to manage expense. I am so grateful to the entire members of the organization for providing us the kit as well as I was felt so special on my first meet with them when they welcomed us greatly and showed that really teachers are the most respectable position of all profession. Thanks so much for the helping hand they provide us.
Words are less to thank just pray for the success and progress of this organization.
आभार/प्रशस्ति ३: शिक्षक तेजस्वी पांडे
सेवा में,
युग भारती संस्थान बंधुओं,
आप संस्थान के सभी बंधुओं का मैं हृदय से आभार एवं अभिनंदन प्रकट करता हूं कि इस कोरोना महामारी के दौरान जो हम लोगों के लिए राशन की सामग्री के वितरण के विषय में विचार किया गया ऐसा शासन, प्रशासन या किसी भी अन्य संस्था के द्वारा किसी भी शिक्षक के लिए ऐसी सुविधा को नहीं दिया गया जबकि शिक्षकों की समस्याओं से वर्तमान में सरकार व स्कूल प्रबंधन भली-भांति परिचित है। समस्या आज है, कल चली जाएगी, परंतु हमारा साथ देने के लिए युग भारती संस्थान के सभी बंधुओं का हृदय से आभार देना चाहता हूं। साथ ही इस बात से भी भली-भांति सभी को अवगत कराना चाहता हूं कि इस संस्था द्वारा दिया गया राशन किसी भी प्रकार से प्रचार का कोई माध्यम नहीं है। क्योंकि मैं स्वयं जब लेने गया तो मुझसे केवल मेरा नाम पूछा गया और ना ही मेरी कोई लेते समय फोटो खींची गई या किसी भी तरीके की कोई वीडियो बनाई गई जो कि फेसबुक या अन्य मीडिया सोशल मीडिया पर डाली जा सके। ऐसा करने से शिक्षक का मान और सम्मान व उसकी गरिमा का पूरा ध्यान रखा गया जिससे मैं बहुत अधिक प्रभावित हुआ। आज इस संस्थान के द्वारा जो शिक्षकों के लिए किया गया है, वह शायद सरकार द्वारा किया जाता, तो इस देश के सभी शिक्षकों के घर में इस महामारी के दौरान कुछ ना कुछ मदद पहुंच जाती। एक बार मैं फिर से संस्थान के सभी पदाधिकारीयों को हृदय से धन्यवाद देना चाहता हूं|
राशन सामग्री उत्तम गुणवत्ता की प्राप्त हुई है। प्राप्त राशन सामग्री का विवरण लिखित है:
10 किलो आटा
2 किलो चावल
1/2 किलो शक्कर
2 छोटे नहाने का साबुन
2 कपड़े धोने का साबुन
1 small toothpaste
100 gram चाय पत्ती
1 kg डालडा
1 kg अरहर की दाल
1 किलो नमक
50 ग्राम गरम मसाला
50 ग्राम हल्दी
50 ग्राम धनिया
इस राशन की तुलना हम प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए ₹500 के बराबर नहीं, बल्कि उससे अधिक मानते हैं।
TEJASVY PANDEY
R. S. Education center inter college Barra Kanpur
योजना / निवेदन / सहयोग
सहयोग हेतु निवेदन, सहयोग विवरण
कार्यस्थल : जन-संपर्क, पास-पड़ोस
नगर/क्षेत्र : कानपुर
अवधि : अप्रैल २०२० से निरंतर
कार्यकर्ता : अजय शंकर जी, अन्य सदस्य
प्रकल्प सूची
- योजना
- निवेदन
- सहयोग
योजना सूची
- भोजन बनाने वाले संगठनों से भोजन ले कर युग भारती ने वितरण किया।
योजना/निवेदन १: अजय जी का प्रथम प्रयास (२४ मार्च २०२०)
- नव वर्ष प्रतिपदा की हार्दिक शुभकामनाएँ 🕉🙏🕉
- आज अपने आस-पास की मलिन बस्ती का सर्वेक्षण कर उन परिवार को चिन्हित किया जिनके यहाँ राशन नही था।
- उन्हें १ माह का आवश्यक राशन उपलब्ध कराया।
- उन क्षेत्र के राशन दुकानदार वा मैडिकल स्टोर के मालिक को अपना मोबाइल नम्बर देकर कहा किसी भी गरीब को पैसे न होने पर भी उसे राशन व दवा दें, उसका पैसा हमसे लें।
अजय शंकर दीक्षित
आज लाभ प्राप्त लोग
१) महेश
२) शंकर
३) धर्मेन्द्र
४) तृप्ति
आप सबसे अनुरोध है कि आपके आस पास कोई परिवार भूखा न सोये व आवश्यक दवा से वंचित न रहे।
योजना/निवेदन २: युग भारती अध्यक्ष द्वारा निवेदन (१० अप्रैल २०२०)
प्रिय मित्रो,
युग भारती, करोना के कारण लॉक डाउन से प्रभावित परिवारों को, आज 11 अप्रैल से कानपुर में अनाज वितरण का कार्यक्रम की शुरुआत कर रही है। इस कार्यक्रम के संयोजक अजय शंकर जी हैं, जो हर सम्भव ये भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारा सहयोग वाकई जरूरतमन्द को ही दिया जाय। हमारे सभी सदस्यों से इस पुनीत कार्य में मुक्त हस्त से सहयोग की प्रार्थना की जा रही है। धन के सहयोग के लिये हमारे एकाउंट की डिटेल निम्न है:
UPI code: yug-bharti@hdfcbank
Yug bharti bank details
Name of beneficiary: Yug Bharti
Account No. : 50100262423668
Bank Name : HDFC BANK
Branch : Swaroop Nagar, Kanpur
IFSC:HDFC0002080
आपके क्षेत्र (कानपुर अथवा बाहर अन्य राज्यों या स्थानों में भी) में भी ऐसे कार्यक्रम की संभावना को युग भारती महामंत्री मोहन कृष्ण जी (7697005548) या कार्यक्रम संयोजक अजय शंकर जी(9839120551) से योजना बनाकर संचालित किया जा सकता है।
आप सभी के सहयोग का आकांक्षी
राजेश खरे
अध्यक्ष युग भारती
+91-9839124454
योजना/निवेदन ३: युग भारती महामंत्री द्वारा निवेदन (१२ अप्रैल २०२०)
प्रिय मित्रो,
करोना महामारी के इस संक्रमण काल में युग भारती द्वारा संचालित सेवा प्रकल्प आप सभी के सम्मिलित विचारों की ही परिणिति है। हमारे आचार्यद्वय आदरणीय ओमशंकर जी औऱ दीपक जी की सतत प्रेरणा औऱ मार्गदर्शन हमारे लिये संजीवनी समान है।
सेवा प्रकल्प के 3 चरण: धन संकलन, पात्रों का चयन, वितरण
धन संकलन- युग भारती के बैंक की सभी जानकारी (भारत अथवा भारत के बाहर $ डॉलर में भी) उपलब्ध है।
पात्र चयन- आपके माध्यम से ही सम्भव है-
सुपात्र परिवारों का विवरण
१) मुखिया का नाम
२) कुल सदस्यों कि संख्या
३) पता
४) मोबाइल नम्बर
वितरण- कानपुर में आदरणीय अजय शंकर जी इसमें अग्रणी भूमिका में हैं। हममें से जो भी उनको सहयोग कर सकता है, प्रशंसा के पात्र हैं।
इन सभी के बाद भी, एक दूसरे का उत्साहवर्धन, हौसला बढ़ाने की निरन्तर प्रकिया (फोन के माध्यम से हमेशा ही सम्भव है) को जारी रखना ही है।
आदरणीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में समाज के लिये इस काम को हम कानपुर के बाहर, अन्य राज्यों में भी चलाने के लिये प्रेरित कर सकते हैं। समाज में सभी सक्षम, सेवा के कार्यों में प्रामाणिक संस्थाओं से जुड़ने को हमेशा ही इच्छुक रहते हैं। धन संकलन के अति महत्वपूर्ण काम के लिए हमें सभी से निवेदन करना चाहिये।
आइये, इस कठिन समय मे, हम सभी मिलकर अपने सेवा प्रकल्प को गति प्रदान करें।
सादर
मोहन कृष्ण
योजना/निवेदन ४: अजय जी द्वारा संस्थागत प्रयास (१२ अप्रैल २०२०)
युग भारती प्रणाम
युग भारती राशन वितरण का कार्य कल दिनांक 11अप्रैल 2020 से प्रारम्भ करने जा रहा हूँ।
इस कार्य मे आपकी सहभागिता की आवश्यकता है।
कल 50 हाकरों को राशन दिया जायेगा।
हमें आपसे सहयोग मिला:
- श्री विनय अजमानी 11000/-
- डॉ. प्रवीण सारस्वत 11000/-
- डॉ. मनोज अवस्थी 5100/-
- यतीन्द्र सिंह 1100/-
- मनीष कृष्ण मिश्र 1100/-
- शैलेन्द्र दीक्षित 1100/-
- गुरुकृपा 501/-
- डॉ. ऋषि वर्मा(98) 1100/-
- सम्पूर्ण सिह 1111/-
- मुकेश कुमार गुप्ता 501/-
- राजेश खरे 2100/-
- विवेक गुप्त 1001/-
- अनुराग मिश्र 501/-
- डॉ. अजय कटियार4100/-
- यज्ञदत्त मिश्र 1100/-
- अरूण चौधरी 1100/-
- पवन मिश्र 1100/-
- शैलेन्द्रपाण्डेय 1100/-
- तनय 5100/-
- अनूप सेठ 2501/-
- आशुतोष गुप्ता 1100/-
- अनुराग 151/-
- विमल 1000/-
- अजय 1500/-
- तरुण 2100/-
प्रकल्प संयोजक
अजय शंकर दीक्षित
१९८३ बैच
योजना/निवेदन ५: श्री वीरेंद्र त्रिपाठी द्वारा निवेदन (१३ अप्रैल २०२०)
प्रिय साथियो,
मैं इस समूह या किसी भी समूह में प्रायः मौन रहकर ही सहभागी रहता हूँ, परन्तु विशेष बात करने की आवश्यकता जान पड़ी तो लिख रहा हूँ।
हम सभी समूहों में अक्सर पढते हैं कि युग भारती करती क्या है? लेकिन जब कोई कार्यक्रम होता है, तो ये प्रश्न उठाने वाले कोई संज्ञान नहीं लेते। दो दिन से युग भारती कानपुर में खाद्य सामग्री के वितरण का कार्य आरंभ कर चुकी है, बहुत से साथियों ने आर्थिक सहयोग भी किया है। लेकिन क्या ये विपत्ति काल केवल कानपुर में आया है? नहीं न! तो हम पूरे देश में जहाँ भी हैं, वहाँ कुछ काम क्यों नहीं?
हम क्या कर सकते हैं?
यदि संभव हो तो अपने यहाँ भी अन्न क्षेत्र बना कर वितरण करें या कानपुर में भैया अजय शंकर जी, मनोज अवस्थी जी के विशेष प्रयास से शुरू किए प्रकल्प में सहयोग कर, नहीं तो फोन कर हौसला बढ़ाने का काम तो किया ही जा सकता है। ये सब लिखने का उद्देश्य आप सबको जगाना है। हम अपनी शक्ति को जान और ठान लेंगे तो दिखाई देगा कि हम सचमुच में राष्ट्र के पुरोहित हैं।
योजना/निवेदन ६: कार्यकारिणी सदस्य श्री आशु शुक्ल द्वारा जानकारी (१३ अप्रैल २०२०)
आदरणीय गुरुदेव एवं अग्रज/ अनुज,
अजय जी से सहमत होते हुए यहाँ जमशेदपुर में भी 22 समाचार पत्र वितरकों को 10 किलो प्रत्येक युग भारती के बैनर और प्रातः स्मरणीय दीनदयाल जी के चित्र के समक्ष वितरित किया गया। यहाँ मैं एकमात्र सदस्य हूँ।
योजना/निवेदन ७: युग भारती महामंत्री द्वारा निवेदन (१९ अप्रैल २०२०)
मित्रो,
आप सभी को अवगत कराना है कि वर्तमान समय में युग भारती द्वारा:-
राशन तथा मास्क वितरण
मिशन सहारा (प्रेरक कुमारी मानसी सारस्वत)
स्वच्छ जल प्रकल्प
के अंतर्गत, हमारे संरक्षक आचार्य ओमशंकर जी, आचार्य दीपक जी के मार्गदर्शन और सक्रिय सहयोग तथा कानपुर में हमारे कर्मठ सदस्यों की सहायता से वास्तविक सुपात्रों का चयन और उनकी मदद की जा रही है।
1-अब तक 400 परिवारों को 10 दिन का राशन (एक लाख साथ हज़ार)
2- 300 मास्क (साढ़े चार हज़ार)
3- मिशन सहारा में 15 परिवारों को पूरे महीने का राशन (साढ़े सैंतीस हज़ार)
4- कोविद योद्धा स्वच्छ जल के लिए कानपुर मेडिकल कॉलेज को 2 स्वच्छ जल की मशीने (सत्तर हज़ार)
कुल दो लाख बहत्तर हज़ार मूल्य के कार्य, आप सभी की सहभागिता से सम्भव हुए हैं।
इन कार्यों में हमारे बैच 83 के (भैया प्रदीप त्रिपाठी, भैया सुनील कृष्ण नारायण, भैया अनिल राय, भैया अनुराग मिश्र के अतिरिक्त इस प्रकल्प के संयोजक भैया अजयशंकर दीक्षित) का एक लाख पचीस हज़ार का आर्थिक योगदान उल्लेखनीय है।
हम सभी की प्रेरक, बिटिया मानसी सारस्वत (सुपुत्री भैया संजय सारस्वत’83) विशेष प्रशंसा की पात्र है
मित्रों
हमारे संरक्षक आदरणीय आचार्य ओमशंकर जी और आचार्य दीपक जी की प्रेरणा से 40 परिवारों के राशन के लिए प्रतिदिन प्रबंधन किया जा रहा है| जिसके लिए हमें लगभग पंद्रह हज़ार प्रतिदिन के आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है।
अतः आप सभी सदस्यों से विनम्र निवेदन है आप स्वयं तथा अपने स्वजनों और समाज के अन्य सामर्थवान लोगों को भी इस अन्नदान- महादान कार्यक्रम के लिए प्रेरित करें और युग भारती को आर्थिक सहयोग करें।
http://www.yugbharti.com/2020/04/banking-details-of-yugbharti-for-your.html
सादर
मोहन कृष्ण / अजय शंकर
महामंत्री / प्रकल्प संयोजक
योजना/निवेदन ८: अजय जी द्वारा दुग्ध वितरण (२६ अप्रैल २०२०)
एक अन्य से संस्था के सहयोग ले कर, कल से २० बच्चो के गाय के शुद्ध दूध का प्रबन्ध किया है
- आज काफी व्यवस्थित तरह से दुग्ध वितरण का कार्य हुआ।
- क्षेत्र के स्वयंसेवको की सहायता से कल २६/४/२० को सभी बच्चों के टोकन दे दिये गये।
- आज सुबह ८.३० बजे से वितरण की जानकारी दे दी गई थी, फिर भी ६.०० बजे सुबह से मातायें आने लगीं।
- वितरण स्थल से ५० फुट पहले टोकन में तारीख डलवाने का कार्य किया गया।
- हाँ, पर्याप्त दूरी पर खड़े कर पर्ची बनाई गई।
- टोकन प्रमाणित होने के बाद ५० फुट आगे दुग्ध वितरण स्थल से दूध दिया गया।
- ५० पैकेट दुग्ध २० मिनट मे बिना शोर के बँट गया।
अजय शंकर दीक्षित
२७/०४/२०२०
रामबाग
योजना/निवेदन ९: श्री विजय मित्तल द्वारा जानकारी (२७ अप्रैल २०२०)
हमारे NCR में भी भइया अनुराग त्रिवेदी इसी प्रकार का कार्य कर रहे हैं, और इंद्रप्रस्थ के जिन विद्यर्थियों को पता चल रहा वो उन्हें पैसे भी भेज रहे हैं।
Today with the help of data given by local administration we reached out to disabled, elderly and widows and delivered ration at their doorsteps.
योजना/निवेदन १०: युग भारती महामंत्री द्वारा निवेदन (१ मई २०२०)
प्रिय मित्रो,
वर्तमान विषम परिस्थितियों में हमारे सदस्यों के विचारों के आधार पर, विगत 10 अप्रैल से युग भारती ने भिन्न-भिन्न सेवा कार्य आरंभ किये:
- 12 अप्रैल से हमारे 7 डॉक्टर सदस्यों ने फ़ोन औऱ व्हाट्सएप के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श की बागडोर सम्भाली।
- आदरणीय अजय शंकर जी के नेतृत्व में, अन्नदान-महादान सन्कल्प को आगे बढ़ाते हुए कानपुर में प्रतिदिन 50 शिशुओं को गाय का दूध तथा 40 परिवारों को राशन वितरण का काम शुरु किया।
- जमशेदपुर में आदरणीय आशु जी ने भी इस काम को संचालित किया।
- गुजरात युग भारती के तत्वावधान में हमारे सदस्यों अरुण मिश्र, वैभव, राहुल, अभिषेक के सक्रिय सहयोग से बड़ौदा, अहमदाबाद में, राशन वितरण का कार्यक्रम सन्चालित हो रहा है।
- 2011 के भइया अनुराग, हमारे एनसीआर के सदस्यों के सहयोग से, गुरुग्राम में राहत वितरण के काम का संचालन कर रहे हैं।
- कानपुर के मेडिकल कॉलेज को स्वच्छ पानी मय आर ओ के 2 मशीनों लगाने में संस्था को बैच 83 के सदस्यों के अतिरिक्त्त भइया विनय अजमानी जी की आदरणीय बहन जी का भी सन्कल्प प्राप्त हुआ।
समाज मे व्याप्त अनिश्चितता और विषमता के वातावरण में, राशन वितरण, बच्चो के लिये गाय का दूध, जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम, हमें आने वाले महीनों में भी (अभी की योजना के अनुसार, अक्टूबर माह तक) चलाने का सन्कल्प है।
वर्तमान समय मे हमें अभी अपने 110-120 सदस्यों का ही प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ है, जो इस विभीषका और हमारे सदस्यों के उत्साह और सामर्थ्य की तुलना में ऊँट के मुँह में जीरा के समान है।
हमारे सदस्यों के सहयोग (प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष) का महत्व है जो कि संस्था द्वारा संचालित प्रकल्पों में, उनके विश्वास को दर्शाता है।
क्यों न हम सभी अपने अपने बैच के सदस्यों को उत्साहित करें और संस्था के अन्नदान महादान प्रकल्प में आर्थिक सहयोग के लिये उन्हें स्वयम, उनके स्वजनों तथा समाज के सामर्थ्यवान लोगों को प्रेरित करने का अभियान शुरू करें?
सादर
मोहन कृष्ण
महामंत्री युग भारती
योजना/निवेदन ११: श्री अजय शंकर द्वारा निवेदन (३ मई २०२०)
आप सभी के सहयोग (आर्थिक, भावात्मक वा शारीरिक) से आज की विषम परिस्थिति मे युग भारती सफलतापूर्वक समाज के ऐसे असहाय लोगो को जो अपने पुरुषार्थ से जीवन यापन करते थे ओर आज लाचार है कि ये भीख नही माँग सकते है, को चिन्हित करके राशन वा उनके बच्चो को गाय का दूध उपलब्ध करा रही है। अभी तक लगभग ₹३,००.०००/-का राशन २०,०००/- गाय का दूध, वा ७०,०००/- शुद्ध शीतल पेयजल मशीन कुल ३,९०,०००/- व्यय हो चुका है।
आप सभी साधुवाद के पात्र है।
अजय शंकर दीक्षित
संयोजक
राशन वितरण कार्यक्रम
१९८३ बैच
अन्नदान-महादान सेवा प्रकल्प
- इस संकट काल मे प्रत्येक भारतवासी को अपनी सामर्थ्य के अनुसार समाज के लिए करना चाहिए।
- हमारा लक्ष्य ६ माह तक राशन वितरण वा १ वर्ष तक गाय के दूध का विवरण है।
- आप सभी गुरु भाइयों से आग्रह है कि युग भारती को आर्थिक सहयोग स्वम, अपने परिवार, अपने मित्रो वा प्रियजनो से कराये, जिससे हम अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर पाये।
सादर
अजय शंकर दीक्षित
१९८३ बैच का प्रतिनिधि
युग भारती
योजना/निवेदन १२: १९८४ बैच द्वारा सहयोग (२३ मई २०२०)
Namaskar Jai Shree Ram
Contribution 1984 batch
Ashok Gupta 1000
Raghvendra Dixit 1001
Arvind singer. 1100
Sameer Vishnoi. 1500
Dr Ravi Kant Tripathi2000
Balendra Pt. Singh 2100
Rakesh Dwivedi. 2100
Family of AvanishTripathi
2100
Vishal Srivastava. 2500
Manoj Singh. 2500
(friend of Anup Seth).
Anup Seth 2501
Manoj awasthi. 5100
Arvind Singh 11000
Total – 36502
योजना/निवेदन १३: अमेरिका वासी द्वारा सहयोग (२६ मई २०२०)
प्रिय सुधांशु जी,
आपके द्वारा भेजा गया सहयोग युग भारती बैंक एकाउंट में जमा हो गया है।
संस्था आपके इस सहयोग के लिये अत्यन्त आभारी है।
आशा करते हैं कि भविष्य में भी, संस्था के प्रकल्पों में आपका सहयोग हमें प्राप्त होता रहेगा।
सादर
मोहन कृष्ण
महामंत्री, युग भारती
- सुधांशु पांडेय जी अपने दीनदयाल विद्यालय के छात्र नहीं है।
- वर्तमान मे US मे कार्यरत है।
- युग भारती के राशन वितरण प्रकल्प की जानकारी होने पर प्रकल्प के लिए स्वेक्षा से ₹ १००००/- का अन्शदान किया है ओर प्रति माह आगे भी करने का आश्वासन दिया है।
- अतः आप सभी से अनुरोध है कि अपने प्रकल्प की जानकारी अपने नाम से अधिक से अधिक लोगो को दिखाने।
योजना/निवेदन १४: २०२१ सहायता योजना (१४ मई २०२१)
प्रिय बन्धुओ
राम राम 🙏🙏
आप सभी को ज्ञात है कि विगत वर्ष युग भारती ने अन्नदान-महा दान प्रकल्प के माध्यम से कानपुर में प्रति सप्ताह लगभग 100-125 परिवारों को राशन वितरित किया था और यह योजना आप सभी के सहयोग से, अप्रैल 2020 से नवम्बर 2020 तक नियमित चलती रही।
हालांकि महामारी की मार में, लगभग 10-12 परिवारों को हम अभी तक भी निर्बाध रूप से राशन वितरित करते आ रहे हैं। वर्तमान विषम परिस्थितियों में बड़े स्तर पर राशन वितरण की आवश्यकता को पुनः समझते हुए युग भारती राशन वितरण का कार्यक्रम फ़िर से शुरू कर रही है।
आप सभी से अनुरोध है कि अपने संज्ञान में कानपुर के जरूरतमंद परिवारों के विवरण को इस गूगल फॉर्म में भर दें।
(आपके रिफरेन्स को भी फॉर्म में अवश्य अंकित कर दें) https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfnuCFpu6zZDmS2nPERtj162Zyz0TeDPkefeVPTh154kgecqg/viewform?usp=pp_url
वर्तमान समय के अनुसार, युग भारती के इस अति महत्वपूर्ण प्रकल्प के लिये आपका सहयोग (लाभार्थी चयन तथा आर्थिक) अपेक्षित है।
सादर
आपके सहयोग के लिये आकांक्षी
मोहन कृष्ण
महामंत्री, युग भारती
7607005548
Twitter handle: @yugbharti
योजना/निवेदन १५: ऑक्सीजन उपकरण सूचना (१७ मई २०२१)
प्रिय सदस्यो,
आप सभी को ज्ञात हो कि युग भारती ने 10 lpm capacity के 2 ऑक्सीजन concentrator प्रोक्योर किये हैं।
उपयोग के लिये महत्वपूर्ण प्रोटोकॉल तय हुए हैं:
– युग भारती सदस्यों तथा उनके परिवार के लिये ये उपकरण उपलब्ध है।
– उपकरण उपयोग के लिये,किसी युग भारती सदस्य के रिफरेन्स के साथ मांगपत्र,साथ मे डॉक्टर का परामर्श औऱ घर के पते सम्बन्धी कागज की आवश्यकता होगी।
– इस पूर्ण मांगपत्र पर उपकरण प्रबन्धन समिति( डॉ प्रवीण सारस्वत जी एवम 4 अन्य वरिष्ठ सदस्य) के अनुमोदन के बाद, उपकरण अधिकतम 5 दिनों के लिये निःशुल्क दिया जा सकता है। इसके आगे आवश्यकता होने पर हम ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध करा सकते हैं।
– उपकरण को यथा स्थिति में वापस पहुंचाने की जिम्मेदारी उपयोग कर्ता तथा रेफरेंस देने वाले सदस्य को भी वहन करनी होगी।
हमारे सदस्यों एवं परिवारजनों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ, वर्तमान परिस्थितियों में स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी भी आकस्मिकता के लिये युग भारती, ऑक्सीजन सिलिंडर अथवा ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर उपलब्ध कराने के लिये, कृतसंकल्प है।
सादर
मोहन कृष्ण
आज आकस्मिक बैठक में,आप सभी के फीडबैक के आधार पर ही, ये प्रोटोकॉल तय किया गया है।
वर्तमान परिस्थितियों में समाज के लिये अधिक से अधिक सेवा कार्य हो सके, हम सभी की यही कामना है।
योजना/निवेदन १६: २०२१ सहायता लेखा (३१ मई २०२१)
🍁🌴🍁युग भारती अन्नदान योजना 🍁🌴🍁
प्रिय बन्धुओ,
महामारी के इस कठिन दौर में संस्था के अन्न दान महा दान प्रकल्प की समीक्षा प्रस्तुत कर रहे हैं :-
हमारे इस प्रकल्प के माध्यम से विगत मई माह में हम 155 परिवारों को राशन की सहायता प्रदान कर चुके हैं,
इन लाभार्थियों में प्रायः –
1) ट्यूशन पढाने वाले प्राइवेटअध्यापक
2) रोजाना प्रैक्टिस वाले वकील
3)मन्दिर के पुजारी
4)ई रिक्शा चालक
5) माली
6) दिहाड़ी मजदूर
7)प्लंबर
8) शो रूम के सेल्समैन
9)बहुत छोटे दुकानदार
10) बिजली मैकेनिक
11)प्राइवेट विद्यालय के अध्यापक रहे है।
लाभार्थियों के चयन में हमारा प्रमुख आधार ऐसे परिवार है जो किसी सरकारी सहायता प्राप्ति के दायरे में नहीं है |
युग भारती इन चुने हुये 155 परिवारो को (मई,जून, जुलाई 2021)तीन माह तक राशन का सहयोग देने के लिये कृतसंकल्प है |
जुलाई माह मे इन155 परिवारों की स्थिति का पुनः आंकलन करके लाभार्थियो की लिस्ट बनायेगे, उन्हे अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर माह के लिये राशन का सहयोग करेगे।
हमारे इस प्रकल्प का कुल बजट 5 लाख का है | आप सभी से विनम्रतापूर्वक अनुरोध है कि अन्न-दान महा दान प्रकल्प के लिये मुक्त हस्त से सहयोग करें
सादर
आपके सहयोग के लिये आकांक्षी
मोहन कृष्ण
महामंत्री, युग भारती
7607005548
http://yugbharti.org
Twitter handle- @yugbharti