संगोष्ठी – “वर्तमान परिप्रेक्ष्य में एकात्म मानव दर्शन”

पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में युगभारती एवं दीनदयाल शोध केंद्र, कानपुर के सयुंक्त तत्वाधान में दिनांक 3 अप्रैल 2016 को “वर्तमान परिप्रेक्ष्य में एकात्म मानव दर्शन” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय प्रेक्षागार, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में डॉ. श्याम बाबू गुप्ता, डॉ. जे. वि. वैशम्पायन, कुलपति छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर एवं श्री ओम शंकर त्रिपाठी, पूर्व प्रधानाचार्य एवं मुख्य संरक्षक युग भारती थे |