बाढ़ विस्थापितों को दवा वितरण – 2023

जुलाई 2023 में दिल्ली में यमुना नदी में भीषण बाढ़ आ जाने के कारण, यमुना के किराने रहने वालों को विस्थापित होना पड़ा | बाढ़ के कारण विस्थापितों को विभिन्न प्रकार की बिमारियों से सामना करना पड़ रहा था | ऐसी कठिन परिस्थिति में युग भारती ने सेवा भाव से बाढ़ विस्थापितों को दिनांक 18 जुलाई 2023 आवश्यक दवाएं वितरित कीं |