शिक्षा और स्वावलंबन से ही बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस हेतु कृत संकल्पित युगभारती संस्था ने उन्नाव, उ0प्र0 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों सँग करियर गाइडेंस के संदर्भ में मनोविज्ञान आधारित एक महत्वपूर्ण सत्र किया।
संस्था के वरिष्ठ सदस्यों अंकुर द्विवेदी (मर्चेंट नेवी), डॉ. प्रवीण सारस्वत और डॉ. मोहन कृष्ण मिश्र ने इन छात्रों के साथ अपने अनुभव और ज्ञान को साझा करने के साथ साथ उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान करने का प्रयास किया। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को सही दिशा में मार्गदर्शन करना और उनके सपनों को पूरा करने में मदद करना था। हमें विश्वास है कि यह अनुभव इन छात्रों के लिए प्रेरणादायक साबित होगा और उन्हें अपने लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायक होगा।

