पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में दिनांक 24 जुलाई 2016 को “एकात्म मानव दर्शन के परिप्रेक्ष्य में भारत की आधुनिक शिक्षा, समस्यायें एवं समाधान” विषय पर प्रेक्षागार, यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया | मुख्य उद्बोधक श्री महेश चन्द्र जी वर्मा एवं श्री ओम शंकर त्रिपाठी, पूर्व प्रधानाचार्य एवं मुख्य संरक्षक युग भारती थे | कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कैप्टन जगतवीर सिंह द्रोण, महापौर कानपुर नगर एवं डॉ. श्याम बाबू गुप्ता, निदेशक दीनदयाल शोध केंद्र, कानपुर थे |











